HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Nahan : 9 सितंबर को नाहन और आसपास के क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Nahan : शट-डाउन पूर्ण रुप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा Nahan उपमंडल में 9 सितंबर 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता महेश चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन का मुख्य उद्देश्य पुरानी विद्युत लाइनों की मरम्मत और अन्य तकनीकी बाधाओं को ठीक ...

विस्तार से पढ़ें:

Nahan : शट-डाउन पूर्ण रुप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा

Nahan उपमंडल में 9 सितंबर 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता महेश चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन का मुख्य उद्देश्य पुरानी विद्युत लाइनों की मरम्मत और अन्य तकनीकी बाधाओं को ठीक करना है। इस दौरान गिरीनगर-नाहन लाइन और  सब-स्टेशन दो सडका तथा वहाँ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। 

Nahan : 9 सितंबर को नाहन और आसपास के क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन 

इस कारण नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में नाहन शहर, गुन्नूघाट, चौगान, कच्चा टैंक, शम्भू वाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातर भेडों, कटासन, उत्तम वाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाड़ा औद्योगिक क्षेत्र और मोगिनंद के कुछ क्षेत्र शामिल हैं।

Also Read : Nahan : बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल 08 सितम्बर को 

विद्युत विभाग ने लोगों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। सहायक अभियंता ने बताया कि यह शट-डाउन पूर्ण रुप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।