HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शिमला पहुंचे सैलानी बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानी शहर के ...

विस्तार से पढ़ें:

आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शिमला पहुंचे सैलानी बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानी शहर के ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर बर्फबारी के दीदार के लिए पहुंचे। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे। सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के बीच सैलानी खूब अठखेलियां कर रहे हैं। कई सैलानी बर्फबारी में फोटो खिंचवाते व एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते नजर आए। उधर, कुफरी, देहा, नारकंडा और खड़ापत्थर में भारी बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए यातायात ठप है। सड़कों पर फिसलन बहुत ज्यादा है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ताजा बर्फबारी से वीकेंड पर शहर के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फ देखने के लिए हिल्सक्वीन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। 

पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

शहर के होटलों में वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। शनिवार को 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंचने का अनुमान है।  आमतौर पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद जनवरी के पहले हफ्ते तक ही शिमला में सैलानियों की भीड़ रहती थी। लेकिन इस साल बार-बार हो रही बर्फबारी के चलते सैलानियों के शिमला आने का क्रम जारी है। बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। 

पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ी थी। एक माह के भीतर करीब 90 हजार वाहन शहर में दाखिल हुए। शिमला में पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। 01 जनवरी से 31 जनवरी के बीच शोघी बैरियर से 89500 से अधिक वाहन शहर में दाखिल हुए।

पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

सामान्य दिनों के मुकाबले बर्फबारी के बाद वीकेंड पर पर्यटक वाहनों का आंकड़ा दोगुने से अधिक है। इससे साफ है कि बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। शिमला से सैलानी बड़ी संख्या में कुफरी और नारकंडा का भी रुख कर रहे हैं। 

पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में साहसिक खेल गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। बिना पंजीकरण और लाइसेंस साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित करने पर पूर्ण प्रतिबंध है। सुरक्षा मानकों और सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 

पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

सैलानियों को भी सर्तक रहने के लिए कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। चार फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। जबकि छह और सात फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !