HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Nainital Forest Fire: जंगल में आग लगाते पकड़े गए 3 लोग, CM धामी की सख्ती के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई

By Alka Tiwari

Published on:

Nainital forest fire

Summary

Nainital Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। Nainital Forest Fire वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। ...

विस्तार से पढ़ें:

Nainital Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Nainital forest fire

Nainital Forest Fire वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मौके से पकड़े गए तीन लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लगातार वनाग्नि पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। वहीं, सीएम शनिवार दोपहर नैनीताल क्षेत्र में वनाग्नि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Uttarakhand Forest Fire: नहीं थम रही नैनीताल के जंगलों में फैली आग, नैनी झील की बोटिंग बंद, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

Nainital Forest Fire: जंगलों की आग को लेकर सीएम धामी ने ली बैठक

प्रदेश में जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसे देखते हुए सीएम धामी ने आज हल्द्वानी में एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

बैठक में वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारी भी जुड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर जंगलों में आग को काबू किया जाए। इसके साथ ही फायर सीजन तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।