HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Nahan : Lions Club ने डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स को किया सम्मानित

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Nahan : मोक्षधाम कालाआम के जीर्णोधार के लिए एक लाख रुपए की घोषणा समाज सेवा की अग्रणी संस्था लायंस क्लब Nahan ने आज अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज  व हॉस्पिटल नाहन के ब्लड बैंक में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर्स ...

विस्तार से पढ़ें:

Nahan : मोक्षधाम कालाआम के जीर्णोधार के लिए एक लाख रुपए की घोषणा

समाज सेवा की अग्रणी संस्था लायंस क्लब Nahan ने आज अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज  व हॉस्पिटल नाहन के ब्लड बैंक में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया। क्लब के प्रधान सचिन चौहान ने बताया कि सामाजिक परिपेक्ष में चिकित्सकों की अहम भूमिका है। डॉक्टर्स दिन रात मानव सेवा में तत्पर रहते हैं ।

Nahan : Lions Club ने डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स को किया सम्मानित

लायंस क्लब के लिए डॉक्टर्स  को सम्मानित करना एक गर्व का विषय है। उन्होंने बताया की क्लब के वरिष्ठ सदस्य संजय चौधरी व डॉक्टर अजय गोयल को सबसे अधिक बार रक्त दान के लिए भी सम्मानित किया। क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित होने वाले डॉक्टर्स में मेडिकल अधीक्षक डॉक्टर सुनील कक्कड़, ब्लड बैंक Nahan प्रमुख डॉक्टर निशी व डॉक्टर रचना, दंत विभाग से डॉक्टर राजीव, प्रसूति विभाग से डॉक्टर आमोद, ऑर्थो विभाग से डॉक्टर नवीन, शिशु चिकित्सक डॉक्टर सुरजीत ,पूनम नर्सिंग होम कालाआम के निदेशक डॉक्टर अजय गोयल ,लघु कीटाणु चिकित्सा से डॉक्टर नेहा व डॉक्टर विपिन, बायो केमिस्ट्री से डॉक्टर राजेश जसवाल शामिल थे।

Also Read : Nahan : युवक युवती से 7.1 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी 

क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर अजय गोयल ने इस मौके पर लायंस क्लब नाहन  की तरफ से मोक्ष धाम कालाआम के जीर्णोधार पर एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर लायंस क्लब नाहन के संस्थापक सदस्य व कोषाध्यक्ष  राजीव बंसल,पूर्व प्रधान सुखदेव चौहान, एमजेएफ अजय गोयल,संजय चौधरी इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे