HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

LSG VS MI: लखनऊ से मिली हार के साथ ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना, लग सकता है बैन!

By Alka Tiwari

Published on:

LSG VS MI Hardik Pandya

Summary

LSG VS MI: आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ था। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। LSG VS MI: मुकाबले में ...

विस्तार से पढ़ें:

LSG VS MI: आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ था। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

LSG VS MI: लखनऊ से मिली हार के साथ ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना, लग सकता है बैन!

LSG VS MI: मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते लगाया फाइन

हार के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम और कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा नुकसान हुआ है। दरअसल लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते बीसीसीआई ने मंगलवार को पूरी मुंबई इंडियंस टीम पर फाइन लगाया है। मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Live Score: मुंबई इंडियंस का स्कोर 170/5, 18 ओवर में , तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा

LSG VS MI: कप्तान पांड्या पर जुर्माना लगाया गया

बीसीसीआई ने LSG VS MI मैच में एक बयान में कहा कि एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 के मैच 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा स्लो ओवर रेट बनाए रखने के बाद कप्तान पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है।

कप्तान पांड्या पर 24 लाख रुपए का जुर्माना

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन ऐसा दूसरी बार किया है, ऐसे में कप्तान पांड्या पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन एक और बार अगर स्लो ओवर रेट का दोषी पाई जाती है तो टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा दिया जाएगा।

हार्दिक पांड्या के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी दो बार स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है। अब अगले मैच में ये दोनों कप्तान फिर से यही गलती करते हैं तो इन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया जाएगा। मुंबई को पहली बार 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था। इस मैच में मुंबई ने 18 रन से जीता था।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।