HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Kedarnath: एक दुकान में मांस मिलने से हड़कंप, एक गिरफ्तार, दुकान सील

By Alka Tiwari

Published on:

Kedarnath

Summary

Kedarnath धाम में एक दुकान में मांस मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक दुकान से एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने दुकान को भी सील कर दिया है। Kedarnath धाम में पुलिस ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को मांस के साथ ...

विस्तार से पढ़ें:

Kedarnath धाम में एक दुकान में मांस मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक दुकान से एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने दुकान को भी सील कर दिया है।

Kedarnath

Kedarnath धाम में पुलिस ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दुकान को भी सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Kedarnath: पुलिस को मिली थी मांस होने की सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक विपुल धरम्वाण नाम के व्यक्ति ने सात जून को पुलिस को केदारनाथ में व्यापार संघ गेट के पास की एक दुकान में मांस होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से पुलिस को बोरे में मांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी किरन बहादुर निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MODI 3.0: मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं उत्तराखंड के ये सांसद, लंबी रेस के लिए हो रही तैयारी

Kedarnath: नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास मांस मिला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विपुल धरम्वाण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ में नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास मांस मिला है। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत के मुताबिक जिस दुकान से मांस मिला है उसे सील कर दिया गया है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।