HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस में स्टेज पर धड़ाधड़ देंगे भाषण,  इन शायरियों के जरिए दें दोस्तों को शुभकामनाएं

By Sushama Chauhan

Published on:

Independence Day 2024

Summary

Independence Day 2024

विस्तार से पढ़ें:

 Independence Day 2024: 15 अगस्त 2024 को देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर स्कूलों में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। इसमें स्टूडेंट्स इंडिपेंडेंस डे स्पीच यानी स्वतंत्रता दिवस का खास भाषण भी देते हैं।

Independence Day 2024
Independence Day 2024

Independence Day 2024: भारत 2024 में अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जिसकी तैयारियों आम आदमी से लेकर सरकार तक सब जुटे हुए हैं क्योंकि 15 अगस्त हिन्दुस्तान की आजादी का दिन है। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी की जंजीरों से जकड़े भारत ने पहली बार आजाद आसमां के नीचे स्वतंत्रता की सांसें लेनी शुरू की थी। 15 अगस्त का यानी आजादी को घर से लेकर स्कूल, कॉलेज, निजी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अस्पताल हर जगह झंडा फहराकर मनाया जाता है।

Independence Day 2024: 15 अगस्त, भारत के इतिहास का बेहद गौरवपूर्ण दिन है, इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में इसी दिन भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त की थी, यही वजह है की हर साल इस दिन पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को देशभक्ति वाली बधाई देते हैं। अगर आप भी इसके लिए कुछ खास संदेश की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक बधाई संदेश लाए हैं।

दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक जान हैं।
Happy Independence Day!

भरा नहीं जो भावों से,
बहती जिसमें रसधार नहीं,
हृदय नहीं वह पत्थर है,
जिसमें देश के लिए प्यार नहीं।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए हर जगह कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चे डांस, गीतों और स्पीच यानी भाषण के जरिए अपनी देशभक्ति को नया आयाम देते हैं। हालांकि हर बच्चा एक सा नहीं होता है। सभी स्टेज पर कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं।अगर आप भी इस साल स्वतंत्रता दिवस भाषण की तैयारी कर रहे हैं लेकिन स्टेज फोबिया से ग्रस्त हैं तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इन टिप्स के जरिए आप स्वतंत्रता दिवस स्पीच की तैयारी कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Independence Day 2024: स्टेज पर नहीं होगी घबराहट

कुछ बच्चों को स्टेज फोबिया होता है। पेरेंट्स और टीचर्स को उसकी वजह समझने की कोशिश करनी चाहिए। आमतौर पर इसके 3 प्रमुख कारण होते हैं-

  • पहला, बहुत ज्यादा उम्मीदें होना। कई बार उम्मीदों के दबाव में बच्चा अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाता है।
  • दूसरा, लोग क्या सोचेंगे। मैं स्टेज पर भाषण दे रहा हूं, इस दौरान लोग क्या सोचेंगे। यह डर भी बच्चे का प्रदर्शन खराब करता है।
  • तीसरा, आत्मविश्वास की कमी। कुछ बच्चों को अपनी क्षमता का सही अंदाजा नहीं होता है। कॉन्फिडेंस में कमी की वजह से भी उन्हें स्टेज फोबिया हो जाता है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस शायरी

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

तिरंगा देश की शान है, हर भारतीय का स्वाभिमान है।
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द का ज्ञान है।
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिंदुस्तान है।

यह भी पढ़ें: Hindenburg : भारत में कुछ बड़ा होने वाला है! सोशल मीडिया पर घोषणा किया हिडेनबर्ग ने, खलबली मच गई देश में

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !