HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Mohali में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उदघाटन 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Mohali : सत्य साईं मानव सेवा ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. सतीश गर्ग ने दी मीडिया को जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कुरड़ी, Mohali में एक निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उदघाटन किया। यह अस्पताल आसपास के 30 गांवों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इस अवसर ...

विस्तार से पढ़ें:

Mohali : सत्य साईं मानव सेवा ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. सतीश गर्ग ने दी मीडिया को जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कुरड़ी, Mohali में एक निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उदघाटन किया। यह अस्पताल आसपास के 30 गांवों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इस अवसर पर सत्य साईं मानव सेवा ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. सतीश गर्ग ने मीडिया को जानकारी दी।

Mohali में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उदघाटन 

Mohali : डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है । ये एंबुलेंस गुडलेस नेरोलैक पेंट्स चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा अस्पताल  को दी गई है। भविष्य में इस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में 52 बेड की सुविधा होगी।

Also Read : Mohali में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उदघाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं न केवल क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देती हैं बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन को भी बेहतर बनाती हैं। इस निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत सत्य साईं मानव सेवा के सहयोग से की गई है।

Mohali में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उदघाटन 

कार्यक्रम में व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रस्ट के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. सतीश गर्ग के साथ को-चेयरमैन सतीश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अमर विवेक अग्रवाल, प्रवीण कांसल, सीएमडी संरक्षक रॉयल एस्टेट ग्रुप और सत्य साईं मानव सेवा ट्रस्ट के सदस्य केतन शर्मा, अजय साही, अरुण वालिया और जितेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।