HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Forest fire: बिनसर वनाग्नि हादसे में एम्स में भर्ती एक और वनकर्मी ने तोड़ा दम, पांच हुई मृतकों की संख्या

By Alka Tiwari

Published on:

Forest fire

Summary

Forest fire: अल्मोड़ा में 13 जून को बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि चार का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान एक और वनकर्मी ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या पांच हो ...

विस्तार से पढ़ें:

Forest fire: अल्मोड़ा में 13 जून को बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि चार का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान एक और वनकर्मी ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

Forest fire

Forest fire में मारे गए वनकर्मियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी, मृतक नाबालिग के पिता को भी मिलेगा रोजगार, पढ़िये पूरी जानकारी

Forest fire: एम्स में भर्ती एक और वनकर्मी ने तोड़ा दम

13 जून को Forest fire की सूचना पर आठ वन कर्मी वनाग्नि नियंत्रण के लिए गए थे। कुछ किमी पहले विन्सर महादेव मंदिर के आगे चार वनकर्मी वाहन से उतर गए और पहाड के नीचे Forest fire की स्थिति देखने लगे। अचानक तेज हवाओं के साथ नीचे से अग्नि की चपेट में आए चार वनकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चार वनकर्मी घायल हो गए।

तीन वनकर्मियों का चल रहा उपचार

चारों वनकर्मियों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से सभी को हायर सेंटर एम्स दिल्ली रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान वनकर्मी कृष्ण कुमार (21) ने बुधवार को दम तोड़ दिया है। जबकि भगत सिंह भोज (38), कैलाश भट्ट (44) और कुंदन नेगी (44) का उपचार चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।