HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Congress का BJP से सवाल : 25 विधायक से कैसे बनाएंगे सरकार, जनता को गुमराह करने का आरोप

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Congress उपचुनाव में जीतेगी सभी छह विधानसभा सीटें तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए तर्कहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। विधानसभा में congress पार्टी के 34 जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के ...

विस्तार से पढ़ें:

Congress उपचुनाव में जीतेगी सभी छह विधानसभा सीटें

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए तर्कहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। विधानसभा में congress पार्टी के 34 जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रमित करने के लिए सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।     

Congress का BJP से सवाल : 25 विधायक से कैसे बनाएंगे सरकार, जनता को गुमराह करने का आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि 25 विधायकों से भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार से सरकार बना सकती है। यह कौन सा अंक गणित है। उन्होंने कहा कि 68 सदस्यों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छह सीटें ख़ाली होने के बावजूद congress के पास 34 विधायक हैं। प्रदेश सरकार पूर्ण बहुमत में है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में congress सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।      

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं और congress पार्टी सभी छह सीटें जीतेगी। 6 उपचुनाव में से महज 1 सीट जीतने से भी congress पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा, लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत के लिए 10 सीटें चाहिए।

Congress में पिछड़ा वर्ग की अनदेखी पर OBC अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में congress को पूर्ण बहुमत देकर आशीर्वाद दिया था और अब उपचुनाव में congress के पक्ष में सभी 6 सीटें जिताकर खरीद फरोख्त की राजनीति के विरुद्ध फैसला कर ईमान बेचने वालों और धनबल से सत्ता हथियाने की कोशिश करने वालों को सबक सिखाकर प्रदेश में उठापटक की राजनीति पर रोक लगाएगी। 

Congress का BJP से सवाल : 25 विधायक से कैसे बनाएंगे सरकार, जनता को गुमराह करने का आरोप

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2022 में हिमाचल की जनता ने 5 सालों के लिए congress के पक्ष में जनादेश दिया है जिसे भाजपा ने धनबल से हथियाने का असफ़ल प्रयास किया जो जनता का अपमान है। लोकतंत्र में धनबल की न होकर अंततः जीत ज़नबल की होगी। भाजपा धनबल से बिकाऊ विधायकों को तो खरीद सकती है, उनके विधानसभा क्षेत्र के 9 लाख मतदाताओं को नहीं।

Congress पार्टी को इन क्षेत्रों के मतदाताओं पर पूर्ण विश्वास है कि ये अपना फैसला देकर हमेशा के लिए खरीद फरोख्त और अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने की कोशिश करने वाले सत्ता के लोभियों को सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा कि उपचुनाव भाजपा नेताओं के लालच का नतीजा है। प्रदेश की जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला गया है। कुर्सी के लालच में भाजपा ने सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया, जिसके लिए भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बागी विधायकों ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर Congress पार्टी के साथ विश्वासघात किया और जनता उन्हें हर हाल में सबक़ बनाएगी। राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने और भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया था।

लेकिन, भाजपा नेता अपनी हार को अभी भी पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए धन-बल से जनादेश को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।हिमाचल प्रदेश की जनता समझदार है और अवसरवाद की राजनीति को क़तई पसंद नहीं करती है। जिस प्रकार से छह विधायकों ने अवसरवादी राजनीति का परिचय दिया है, वह प्रदेश की जनता के सामने है। अपने चुनाव क्षेत्र की मतदाताओं को वह बताएँ कि सवा साल में ही किस लालच में आकर वह भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव के लिए उतर रहे हैं। राज्य के मतदाता उन्हें सबक़ अवश्य सिखाएँगे और सभी छह सीटों पर Congress के उम्मीदवारों को विजयी बनाएँगे।