BJP : बैठक में सैंकड़ो कार्यकर्त्ता रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंडल शिलाई की नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यकारिणी परिचित बैठक इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में समाप्त हुई। बैठक को संगठन गीत गाकर की गई इसके बाद दीप प्रज्वलित कर के वंदे मातरम् के साथ शुरू की गई ।

बैठक में अपनी व्यक्तव में मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर ने सभागार में बैठे सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता हाटी पुत्र शिलाई पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के साथ साथ सभागार में बैठे सैकड़ों कार्यकर्त्ता का बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए जोरदार स्वागत किया।
बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया साथ ही साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कुप्रथा के खिलाफ 27 मार्च को विधानसभा घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिए शिलाई मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला में पहुंचने का आह्वान किया।


परिचित बैठक में हाटी पुत्र पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ़ जोरदार प्रहार किय। तोमर ने कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो गई है हर तरफ़ सरकार के खिलाफ़ जनता में आक्रोश है सरकार और उद्योग मंत्री सिर्फ प्रदेश की देवतुल्य जनता का शोषण कर रही है साथ ही साथ हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूटपाट चली हुई है
तोमर ने कहा सरकार को बनकर ढाई साल हो गई हैं प्रदेश में नशा और गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को कांग्रेस सरकार बढावा दे रही हैं। बैठक में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ़ जोरदार हमला किया और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची हैं दिन दिहाड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक पर गोलियां चलाई जा रही हैं जब कांग्रेस अपने पूर्व विधायक को सुरक्षित नही रख पा रही हैं तो आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेंगी।
Trending
कश्यप ने जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कब BJP सरकार वापिस प्रदेश आए और आम जनता को हर सुख सुविधा मिले। बैठक में उपस्थित मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, लाल सिंह पोज्टा, बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष उर्मिला वर्मा के साथ साथ मंडल सचिव कपिल चौहान, अतर सिंह ठाकुर, संतो देवी, नारदा देवी के साथ भाजपा मंडल प्रवक्ता श्यामा ठाकुर के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरा सिंह वारफाइक, जीत सिंह ठाकुर, बंसी चौहान, सुख राम, दलीप पोज्टा, के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।