HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Loksabha Chunav : कांग्रेस गुरुवार को हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से तय कर सकती है प्रत्याशी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Loksabha Chunav : मंडी और शिमला सीट से कांग्रेस कर चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा  Loksabha Chunav के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए गुरुवार को घोषणा हो सकती है । वहीं, छह सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के कुछ टिकट भी फाइनल हो सकते हैं। कुछ पर ...

विस्तार से पढ़ें:

Loksabha Chunav : मंडी और शिमला सीट से कांग्रेस कर चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा 

Loksabha Chunav के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए गुरुवार को घोषणा हो सकती है । वहीं, छह सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के कुछ टिकट भी फाइनल हो सकते हैं। कुछ पर अभी पेच है। कांग्रेस अभी कुछ प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने से पहले सर्वे करवा रही है। 

Loksabha Chunav : कांग्रेस गुरुवार को हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से तय कर सकती है प्रत्याशी

Loksabha Chunav प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर को नादौन से नई दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी 25 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। 

Also Read : Loksabha Chunav के लिए सीटू ने जारी किया मजदूरों का घोषणापत्र

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल बनाने को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना भी संभावित है। छह विस क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए भी सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जाएंगे। वीरवार को होने वाली केंद्रीय समिति की बैठक में प्रत्याशियों के पैनल रखे जाएंगे। 

Loksabha Chunav : कांग्रेस गुरुवार को हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से तय कर सकती है प्रत्याशी

 कांगडा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस सीटिंग विधायकों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। अगर विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने पर एक राय नहीं बनी तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दांव खेला जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now