HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

DEHRADUN ACCIDENT: तीन कार और एक बाइक आपस में भिड़ी, 4 लोग घायल

By Alka Tiwari

Published on:

DEHRADUN ACCIDENT

Summary

DEHRADUN ACCIDENT: देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हाथीबड़कला के पास चार गाड़ियों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DEHRADUN ACCIDENT: तीन कार और एक बाइक आपस ...

विस्तार से पढ़ें:

DEHRADUN ACCIDENT: देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हाथीबड़कला के पास चार गाड़ियों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DEHRADUN ACCIDENT

DEHRADUN ACCIDENT: तीन कार और एक बाइक आपस में भिड़ी

BJP में पहले बहू की एंट्री, तो क्या अब हरक भी थामेंगे फिर से भाजपा का दामन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DEHRADUN ACCIDENT सोमवार दोपहर तीन बजे का बताया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल देहरादून दौरे पर आ रही हैं। जिसे लेकर एस्कॉर्ट की गाड़ियां ऋषिकेश से देहरादून तक जायजा ले रही थी। तभी ये हादसा हो गया। काफिले में शामिल एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा कि उत्तराखंड शासन एस्कॉर्ट की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।

DEHRADUN ACCIDENT हादसे में चार लोग घायल

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार तीन कार और एक बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक को हल्की चोट आई है। जबकि दो अन्य कार स्वामी के पैर और सर पर चोट आई है। वहीं बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस वजह से ये हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।