HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal News: उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का शिलाई में किया लोकार्पण

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

प्रदेश मुख्यमंत्री शिलाई को देंगे करोड़ों की सौगातें : उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान SHILLAI  : उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण जनता को समर्पित किया है। इस दौरान मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सिविल अस्पताल ...

विस्तार से पढ़ें:

प्रदेश मुख्यमंत्री शिलाई को देंगे करोड़ों की सौगातें : उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान

SHILLAI  : उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण जनता को समर्पित किया है। इस दौरान मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सिविल अस्पताल शिलाई को आदर्श हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए 19 करोड़ तैयार करवाई गई है। जल्द शिलाई में सात मंज़िला हॉस्पिटल निर्मित किया जाएगा, और जनता के लिए स्पेशलाईज्ड सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। शिलाई के लिए 100 करोड़ से अधिक की सड़कों का बजट स्वीकृत करवाया गया है जिन पर जल्द कार्य आरंभ होंगे।

Himachal News: उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का शिलाई में किया लोकार्पण

*प्रदेश मुख्यमंत्री क्षेत्र को करोड़ों की सौगातें देंगे : उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिलाई दौरा प्रस्तावित है। इस प्रवास में मुख्यमंत्री क्षेत्र को करोड़ों की सौगातें देंगे। शिलाई के लिए नाबार्ड से सीवरेज स्कीम स्वीकृत करवाई जा रही है जिससे शिलाई में सीवरेज की समस्या का निदान हो सकेगा।

पूर्व सरकार ने 78 हजार करोड़ का ऋण, 12 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारी छोड़ गई है : मंत्री हर्षवर्धन चौहान* 

उद्योगमंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने प्रदेश में रही पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि पूर्व सरकार ने 78 हजार करोड़ का ऋण तथा 12 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारी छोड़ी है।  प्रदेश के अंदर आपदा से लगभग 9 हजार करोड़ का नुक़सान हुआ है। आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को 4500 करोड़ का पैकेज दिया गया है। प्रदेश सरकार ने आपदा के कारण उपजी विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

 *इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का हुआ आगाज : उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान *  

उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 01 अप्रैल से महिलाओं को 1500 रुपये मासिक प्रदान किया जाएगा। योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटी पूरी की है। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल और योजनाएं लागू की जा रही हैं। योजना के तहत 800 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक व्यय होगा। प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की है। इससे सेवानिवृत्ति के उपरान्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है।

 *बुनियादी ढांचे को मजबूत व अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गई है: हर्षवर्धन चौहान* 

उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकार आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

*डिजीटल एक्सरे का लोकार्पण के दौरान यह लोग रहे मौजूद* 

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम शर्मा, एसडीएम सुरेन्द्र मोहन, सीएमओ डा. अजय पाठक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई विजय अग्रवाल, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा, महा प्रबन्धन सनफ़ार्मा  नरेंद्र आहुजा, प्रबन्धन प्रभात आहुजा, रंजीत नेगी, वीर सिंह चौहान पूर्व बीडीसी सदस्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि  प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिलाई में 13 मार्च को विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में हुंकार भरने का मौका भी प्रदेश सरकार नहीं छोड़ना चाहेगी। शिलाई में प्रदेश सरकार के स्वागत में तैयारियां जोरों पर दिखाई दे रही है।

Also Read : CM सुक्खू की सरकार को बचाने में प्रदेश उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बने चाणक्य https://rb.gy/eodjw4