HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

दिनेश आर्य बने नए जिला कांग्रेस प्रवक्ता

By Kanwar Thakur

Published on:

Summary

राजगढ़ (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत उप मंडल राजगढ़ के निवासी दिनेश आर्य को जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनाया गया जिससे की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है | गोरतलब रहे की जिला सिरमौर कांग्रेस में लम्बे समय से खाली ...

विस्तार से पढ़ें:

राजगढ़ (सिरमौर):

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत उप मंडल राजगढ़ के निवासी दिनेश आर्य को जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनाया गया जिससे की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है | गोरतलब रहे की जिला सिरमौर कांग्रेस में लम्बे समय से खाली चल रहे प्रवक्ता के पद पर पच्छाद क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता दिनेश आर्य को न्युक्ति प्रदान की गई है | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की संतुति के उपरांत

दिनेश आर्य बने नए जिला कांग्रेस प्रवक्ता

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा द्वारा जारी अधिसूचना के तहत यह न्युक्ति की गई है| पच्छाद क्षेत्र के युवा एवं तेज तरार कांग्रेस कार्यकर्ता से प्रसिद जाने वाले दिनेश आर्य न केवल पच्छाद कांग्रेस के महासचिव रहे है बल्कि नगर पंचायत राजगढ़ के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके है | दिनेश आर्य राजगढ़ नगर पंचयात के वार्ड नम्बर सात के कोटली गाँव के स्थानीय निवासी है | जिला प्रवक्ता बनने पर दिनेश आर्य ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठोर , प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर का धन्यवाद किया है |