HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

घर-घर पहुंचाएंगे आप की नीतियां : प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

सोलन : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो गया है। प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के 9193 पदाधिकारियों ने सोमवार को सोलन के ठोडो मैदान में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के रूप में ...

विस्तार से पढ़ें:

सोलन : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो गया है। प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के 9193 पदाधिकारियों ने सोमवार को सोलन के ठोडो मैदान में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के रूप में देशभक्ति और ईमानदारी से देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने की शपथ ली है, जिससे अब प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

सुरजीत ठाकुर ने आम आदमी में विश्वास जताने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल प्रदेश को ईमानदार सरकार देने के लिए घर-घर जाकर कार्य करें। बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें।

प्रदेश की जनता दिल्ली मॉडल पर हिमाचल प्रदेश का विकास करवाने के लिए तैयार है। हिमाचल की जनता को अब आम आदमी पार्टी से ही उम्मीदें हैं जिसके कारण ही बहुत कम समय में आम आदमी पार्टी को हिमाचल की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया।

हिमाचल की जनता ने कांग्रेस और भाजपा की सरकार को देख लिया है। प्रदेश में 70 साल बाद भी जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने में भाजपा कांग्रेस की सरकारें नाकाम साबित हुईं हैं। कांग्रेस और भाजपा के राज में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण ही हिमाचल विकास के मामले में पिछड़ गया है। हिमाचल की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आम आदमी पार्टी ही जनता की पहली पसंद बनी है।