HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पंचकर्मा के लिए नहीं काटने पड़ेंगे बाहरी राज्यों के चक्कर, जंजैहली में मिलेगी सुविधा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मंडी : मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब लोग पंचकर्मा करवाने के लिए केरल या बंगलुरु नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के जंजैहली आएंगे। यह बात उन्होंने आज जंजहैली में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जंजहैली और थुनाग में 60 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास ...

विस्तार से पढ़ें:

मंडी : मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब लोग पंचकर्मा करवाने के लिए केरल या बंगलुरु नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के जंजैहली आएंगे। यह बात उन्होंने आज जंजहैली में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने जंजहैली और थुनाग में 60 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास भी किए। इनमें 30 करोड़ की लागत से बनने वाला आयुष अस्पताल भी शामिल है। इस आयुष अस्पताल में पंचकर्मा से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग पंचकर्मा की सुविधाएं जंजहैली में उपलब्ध होंगी। लोग यहां पर आकर और यहां रहकर हिमाचल की शांत व हसीन वादियों में पंचकर्मा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इससे, जंजहैली के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जयराम ठाकुर ने क्लब महिंद्रा के होटल का भी विधिवत रूप से उदघाटन किया। इस होटल का निर्माण राज्य सरकार ने किया है। जंजहैली को विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।