HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन पांच जिलों में होगी बारिश

By Alka Tiwari

Published on:

weather update

Summary

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से चटख धूप खिल रही है। लेकिन आज प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज प्रदेश में मानसूनी ...

विस्तार से पढ़ें:

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से चटख धूप खिल रही है। लेकिन आज प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला थम गया है। बीते एक हफ्ते से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक चटख धूप खिल रही है जिस कारण पारा लगातार चढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। लेकिन आज प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में एक हफ्ते चटख धूप के बाद फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, और चंपावत में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।

मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

जहां एक ओर मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई है तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में बारिश ना होने के कारण पारा चढ़ेगा जिस से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।