HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

दिल्ली: कोहरे की घनी चादर में लिपटा, 50 से ज्यादा उड़ानें लेट, आज बारिश के आसार

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

दिल्ली: बुधवार सुबह घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंबित और रद्द होने से यात्रियों ...

विस्तार से पढ़ें:

दिल्ली: बुधवार सुबह घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंबित और रद्द होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं। 

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छाए रहने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है। 

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। 

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !