HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

वर्ल्ड कप 2023ः पैट कमिंस की ‘जादुई गेंद’, कुसल परेरा का स्टंप ले उड़ी

By Alka Tiwari

Published on:

cwc23_

Summary

वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मैच में श्रीलंका के कुसल पेरेरा ने 78 रन की पारी खेली लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें अपनी खतरनाक गेंद पर बोल्ड कर दिया। दरअसल, जिस समय परेरा आउट हुए उस समय तक वो क्रीज पर पूरी तरह से जम गए थे। ऐसे में लग ...

विस्तार से पढ़ें:

वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मैच में श्रीलंका के कुसल पेरेरा ने 78 रन की पारी खेली लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें अपनी खतरनाक गेंद पर बोल्ड कर दिया।

दरअसल, जिस समय परेरा आउट हुए उस समय तक वो क्रीज पर पूरी तरह से जम गए थे। ऐसे में लग रहा था कि आज परेरा एक पड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। कमिंस ने अपनी खतरनाक अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज को चकमा दिया।

परेरा के विकेट का मनाया जश्न

बल्लेबाज परेरा अंदर आती हुई गेंद पर स्टेट ड्राइव मारना चाहते थे लेकिन गेंद इतनी शानदार थी कि बल्लेबाज पोज मारता रह गया और गेंद ने गिल्लिया उड़ा दी। परेरा को बोल्ड करने के बाद कमिंस काफी जोश के साथ इस विकेट का जश्न मनाते नजर आए।

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई श्रीलंका टीम

दरअसल, श्रीलंका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी थी। परेरा दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। श्रीलंका का पहला विकेट निसांका के रूप में 125 रन पर गिरा था। इसके बाद दूसरा विकेट 157 रन पर गिरा। बता दें कि इसके बाद श्रीलंका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 25 ओवर के बाद मैच में वापसी की

एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आजके मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा हो ना सका, दो विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए। बता दें कि परेरा ने 82 गेंद पर 78 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके लगाए। वहीं, पथुम निसांका ने 67 गेंद पर 61 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 25 ओवर के बाद मैच में वापसी की और एक के बाद एक विकेट लेकर श्रीलंका की लंका लगा दी। खासकर एडम जैम्पा ने 2 विकेट लिए जिसने मैच को बदल कर रख दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।