HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Women Health : महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली यह बीमारी बन सकती है Infertility का कारण

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Women Health : लाइफस्टाइल में परिवर्तन है जरुरी  यूनिसेफ की एक रिपोर्ट ने मई 2022 में सभी को चौंका कर रख दिया। उस रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में महिलाओं में पीसीओडी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका स्तर इतना बढ़ गया है कि अब नजरअंदाज नहीं ...

विस्तार से पढ़ें:

Women Health : लाइफस्टाइल में परिवर्तन है जरुरी 

यूनिसेफ की एक रिपोर्ट ने मई 2022 में सभी को चौंका कर रख दिया। उस रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में महिलाओं में पीसीओडी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका स्तर इतना बढ़ गया है कि अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इन दो क्षेत्रों में लगभग 9.13% महिलाएं पीसीओएस और 22% Women पीसीओडी से पीड़ित हैं। 

Women Health : महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली यह बीमारी बन सकती है Infertility का कारण

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि भारत में जहाँ लोग पीरियड्स के बारे में आपस में बात भी नहीं करते थे वहां अब खुलके Women के मेंस्ट्रुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर बात हो रही है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और यहाँ तक आने में हमें कई दशक लगे हैं। आजकल बदलती जीवनशैली के कारण लगभग हर घर में कोई न कोई महिला पीसीओडी या पीसीओएस जैसी बीमारी से ग्रसित है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि यह रोग किसी एक खास उम्र की Women को प्रभावित नहीं करता है बल्कि युवावस्था से लेकर 30 के ऊपर की महिलाओं में से किसी को भी हो सकता है। अभी भी लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता और जानकारी का अभाव है, बहुत सी ऐसी Womenहैं जिन्हे इस बीमारी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सामान्यतः इस रोग से ग्रसित महिलाओं के चेहरे पर बाल, अनियमित पीरियड्स आदि जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। 

पीसीओडी-पीसीओएस क्या है ?

हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली इस बीमारी में Women के अंडाशय (ओवरी) पर प्रभाव पड़ता है। अक्सर महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल में दोनों ओवरी एक एक करके फर्टिलाइज़्ड एग रेडी करते हैं। लेकिन जिन महिलाओं को पीसीओडी की समस्या होती है उनका अंडाशय हर बार पीरियड्स साइकिल के दौरान ऐसा अंडा रिलीज करता है जो अभी परिपक्व नहीं हुआ है और फिर वही सिस्ट बन जाता है। 

Women Health : महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली यह बीमारी बन सकती है Infertility का कारण
Dr. Chanchal Sharma

वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है पीसीओडी की समस्या 

पीसीओडी हार्मोनल असंतुलन से उत्पन्न होने वाली एक समस्या है जो विश्व भर में लगभग 10% Womenको प्रभावित कर चुका है और कई बार उचित समय पर इसका इलाज न होने पर यह निःसंतानता की वजह भी बन सकता है। इस बीमारी की शिकार होने वाली महिलाओं में मुख्यतः 20-35 वर्ष की औरतें शामिल हैं।  इसका उपचार केवल दवाइयों से करना संभव नहीं है आपको अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन करना होगा तभी यह रोग जड़ से समाप्त हो सकती है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीसीओडी से होने वाली परेशानी  

इस रोग का बढ़ता दायरा कई महिलाओं के माँ बनने के सपने में रुकावट बन जाता है और ताउम्र निराशा और अवसाद का कारण बन जाता है। महिलाओं के चेहरे और छाती पर अनचाहे बाल आने लगते हैं और पीरियड्स में अनियमितता देखी जाती है। महिलाओं में वजन का बढ़ना, डायबिटीज आदि जैसी गंभीर समस्या भी देखी जा सकती है। 

Also Read : Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके – चंचल शर्मा 

पीसीओडी की बढ़ती समस्या का कारण क्या है ?  

भारत जैसे देश में आज भी कई ऐसे क्षेत्र है जहाँ अक्सर महिलाएं अपने रिप्रोडक्टिव लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं इसलिए अगर ऐसी कोई समस्या उन्हें होती भी है तो वो उससे अनजान होती हैं और धीरे धीरे जब यह समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है और गर्भधारण में रुकावट उत्पन्न करती है तब उन्हें इसके बारे में पता चलता है।

आजकल लोगों का खानपान का तरीका, जीवन जीने का तरीका इसके पीछे का एक बड़ा कारण है जिसमे लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती जा रही है और मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हार्मोनल रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 

पीसीओडी का उपचार  

डॉ चंचल शर्मा इस रोग के बारे में बताते हुए कहती हैं कि इसका कोई निर्धारित उपचार तो संभव नहीं है लेकिन आप अगर कुछ सावधानियां बरते तो इससे खुद को सुरक्षित रख सकती हैं, जैसे आप अपने जीवनशैली में बदलाव लाएं, प्राकृतिक रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करें, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फ़ूड आइटम्स से बचने की कोशिश करें, नियमित योग या व्यायाम करें। 

किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की मदद से अपनी समस्या की जांच कराएं और उचित दवाओं का सेवन करें।  ऐसा करने से आप इस रोग के हानिकारक प्रभावों से बच सकती हैं और भविष्य के जोखिम को कम करके एक बेहतर जीवन जी सकती है।