HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

IPL 2024 से पहले Rohit Sharma से क्यों छीनी गई कप्तानी?

By Alka Tiwari

Published on:

rohit sharma ipl

Summary

इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से Rohit कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। इसकी वजह भी सामने आ गई है। इस टूर्नामेंट और मिनी ऑक्शन से ठीक पहले 5 बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने फैंस को उस वक्त चौंका कर रख दिया था जब उन्होंने ...

विस्तार से पढ़ें:

rohit sharma ipl

इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से Rohit कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। इसकी वजह भी सामने आ गई है। इस टूर्नामेंट और मिनी ऑक्शन से ठीक पहले 5 बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने फैंस को उस वक्त चौंका कर रख दिया था जब उन्होंने Rohit Sharma को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाने की घोषणा की थी।

Rohit Sharma की कप्तानी हटाए जाने से जनता हुई नाराज़

इस फैसले के बाद फैंस काफी नाराज हो गए थे और ये जानना चाह रहे थे कि आखिर Rohit Sharma को कप्तानी से हटाया क्यों गया? इसी सवाल का जवाब मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर ने दिया है और बताया कि आखिर क्यों Rohit Sharma से कप्तानी ली गई और हार्दिक को नया कप्तान बनाया गया।

इस दौरान मुंबई इंडियंस के कोच ने पहली बार इसको लेकर बयान दिया है। मुंबई कोच मार्क बाउचर ने बताया कि उन्होंने Rohit Sharma से कप्तानी क्यों छीनी है। कोच ने कहा कि Rohit Sharma ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई को 5-5 ट्रॉफी दिलाई जो कि बड़ी बात है। लेकिन हम देख पा रहे थे कि रोहित पर कप्तानी का भार रहने से वह बतौर प्लेयर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने रोहित बतौर बल्लेबाज टीम के लिए और बेहतर कर सकते थे, लेकिन वह कप्तानी की बोझ के कारण बल्लेबाजी में भी अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे थे। इसी कारण से हमने उन्हें कप्तानी से मुक्त किया है, ताकि वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए और बेहतर कर सके। उनका मानना है कि इस फैसले से रोहित का बेस्ट निकल कर आएगा। रोहित क्रीज पर जाकर अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेंगे और रन बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: कौन है रोहित शर्मा?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।