HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

धौलाधार की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड़

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

कांगड़ा : घाटी के नजदीक धौलाधार पर्वत की ऊपरी चोटियां मंगलवार को बर्फ से ढक गईं। पर्वतों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते कांगड़ा में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरने से धर्मशाला के लोगों ने अपने ऊनी वस्त्र बाहर ...

विस्तार से पढ़ें:

कांगड़ा : घाटी के नजदीक धौलाधार पर्वत की ऊपरी चोटियां मंगलवार को बर्फ से ढक गईं। पर्वतों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते कांगड़ा में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरने से धर्मशाला के लोगों ने अपने ऊनी वस्त्र बाहर निकाल लिये हैं। मंगलवार को सैलानी बर्फबारी का आनंद लेते दिखे।

बता दें कि मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी पोस्ट मॉनसून की बारिश हो रही है, बारिश और बर्फवारी की वजह से पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है। बात यदि पर्यटन नगरी मनाली की करें तो यहां और इसके आसपास के क्षेत्रों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है।

विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे पर भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने दर्रे पर बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों को रोहतांग न जाने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक रोहतांग दर्रे पर अब तक 2 से 3 इंच तक बर्फबारी हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले  2 दिनों तक मौसम खराब होने की संभावना जताई है।