HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

उत्तराखंडः इन जिलों में बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Alka Tiwari

Published on:

barfbari

Summary

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी। जहां एक ओर पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी अब पारा गिरने लगा है। प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक रात के समय न्यूनतम तापमान ...

विस्तार से पढ़ें:

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी। जहां एक ओर पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी अब पारा गिरने लगा है।

प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस वजह से हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इन तीन दिनों में मैदानी जिलों में हल्की बारिश तो पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होगी।

तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 15, 16 और 17 अक्टूबर को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जताई बर्फबारी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की‌ संभावना‌ है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।