HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

उत्तराखंडः अपग्रेड होंगे मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, मंत्री रेखा आर्य ने कहा-महिलाओं को मिलेगा रोजगार

By Alka Tiwari

Published on:

rekha arya_

Summary

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 ...

विस्तार से पढ़ें:

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

जरूरतमंद महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार

मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी न हो।

मेधावी बालिकाओं का होगा सम्मान

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।