HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Uttarakhand board result 2024 out: 10वीं में प्रियांशी रावत बनीं टॉपर, 12वीं में पीयूष कोहलिया अव्वल

By Alka Tiwari

Published on:

Uttarakhand board result 2024

Summary

Uttarakhand board result 2024 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (रामनगर, नैनीताल) द्वारा UBSE Result 2024 Class 10, 12 के लिए आज जारी हो गया है। अगर आपने इस साल राज्य शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) से कक्षा 10 या 12 की परीक्षा दी है, तो आपका इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि अब आप ...

विस्तार से पढ़ें:

Uttarakhand board result 2024 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (रामनगर, नैनीताल) द्वारा UBSE Result 2024 Class 10, 12 के लिए आज जारी हो गया है। अगर आपने इस साल राज्य शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) से कक्षा 10 या 12 की परीक्षा दी है, तो आपका इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि अब आप अपना यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे। आप UK Board Result 2024 Roll Number से चेक कर सकते हैं। 

Uttarakhand board result 2024

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 89.14% बच्चे पास हुए हैं। 10वीं में प्रियांशी रावत नें टॉप किया है और 12वीं के टॉपर पीयूष रहे हैं।

Uttarakhand board result 2024 priyanshi rawat topper 10th

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UK Board Result 2024 Check: यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक कैसे करें?

Uttarakhand board result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है। बता दें कि इसके नतीजे देखने की सुविधा ऑनलाइन दी गई है। इसके लिए ubse.uk.gov.in पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का सीधा लिंक उपलब्ध किया गया है। लेकिन Uttarakhand board result 2024 देखने पर असुविधा होने पर आप सीधे uaresults.nic.in लिंक पर जाकर आप इन चरणों का पालन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे-

  • डायरेक्ट यूके बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं।
  • जैसे ही वेबसाइट खुलेगी, यहां आपको दो बॉक्स मिलेंगे। एक होगा Uttarakhand Board 10th Result Link 2024 का और दूसरा होगा Uttarakhand Board 12th Result Link 2024 का। आप जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करने चाहते हैं, उसके लिंक पर जाएं।
  • यहां आपको एक बॉक्स दिखेगा, जिसमें लिखा होगा- एंटर रोल नंबर। यहां आपको अपना UK Board 10th Roll Number या फिर UK Board 12th Roll Number भरना होगा।
  • अपने रोल नंबर के अलावा स्क्रीन पर एक कोड दिखेगा, उसे एंटर टेक्स्ट वाले बॉक्स में भरना होगा।
  • इसके बाद गेट रिजल्ट पर क्लिक कर दें।
  • आपकी मार्कशीट सामने स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।

Uttarakhand Board Result 2024 : कल आएगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Uttarakhand board result 2024: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट SMS से कैसे देखें?

Uttarakhand board result 2024 देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें-

  • UK10 Roll Number (उत्तराखंड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए)
  • UK12 Roll Number (उत्तराखंड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए)
  • ध्यान रहे- इस मैसेज में जहां रोल नंबर लिखा है, उस जगह आपको अपना वो उत्तराखंड बोर्ड रोल नंबर भरना है, जो आपको इस बार आवंटित किया गया था। इसकी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर होगी।
  • इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस में आपका रिजल्ट आ जाएगा।

बता दें कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में 10वीं 12वीं मिलाकर कुल 2 लाख 10 हजार 354 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। एग्जाम 27 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक लिया गया था।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।