HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

uttarakhand: बढ़ा सियासी पारा गणेश गोदियाल ने भाजपा पर लगाया घर-घर शराब पहुंचाने का आरोप

By Alka Tiwari

Updated on:

uttarakhand ganesh godiyal

Summary

uttarakhand: पांचों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दम खम लगा रही हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में देवभूमि में चुनाव होने हैं जिसके लिए लगातार दोनो दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच अब सियासी पारा ...

विस्तार से पढ़ें:

uttarakhand: पांचों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दम खम लगा रही हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में देवभूमि में चुनाव होने हैं जिसके लिए लगातार दोनो दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच अब सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

uttarakhand  ganesh godiyal

शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

uttarakhand में लोकसभा चुनाव के लिए शेष कुछ ही दिन रह गए हैं। पांचों लोकसभा सीट पर प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। गणेश गोदियाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भाजपा शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है। जिसका ताजा उदाहरण कल लोकसभा क्षेत्र में पकड़ी गई 9000 शराब की पेटियां हैं।

loksabha election: बंद पड़ी फैक्ट्री से 9000 से अधिक पेटी शराब बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने आरोप लगाया है कि uttarakhand में भारतीय जनता पार्टी को पूरा सरकारी संरक्षण मिल रहा है और सरकारी मशीनरी की मिली भगत से ही इतनी अधिक मात्रा में शराब पहाड़ों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शराब के बूते चुनाव को जीतना चाहती है। शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अमला उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

uttarakhand चुनाव जीतने के लिए धन बल का प्रयोग कर रही भाजपा

गणेश गोदियाल द्वारा लगाए गए इस आरोप का कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने समर्थन किया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए धन बल का प्रयोग कर रही है साथ ही घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और पुलिस के संरक्षण में शराब पहुंचने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

इसके साथ ही मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि चुनाव आयोग को वीडियो उपलब्ध करा दी गई है अब इसका संज्ञान चुनाव आयोग को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार को देख कर भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और ऐसी हरकत कर रही है। जो देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रही है।

uttarakhand भाजपा का शराब से कोई लेना-देना नहीं- बंसल

कांग्रेस के इन आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने इन्कार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो आरोप लगाए हैं उसके अगर साक्ष्य हैं तो पेश करें। भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस जिस शराब का हवाला दे रही है उससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बंसल ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है जिसकी हताशा में कांग्रेस के नेता बेवजह की बयानबाजी कर रही है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।