HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मंडी : जिला के जोगेंद्रनगर उप मंडल के अंतर्गत एहजु-बसाही सड़क में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग से भड़क गई। हादसा सोमवार करीब साढ़े 11 बजे के आस पास हुआ। घटना में भारतीय सेना में सेवारत सैनिक घायल हुआ है। जोगेंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की ...

विस्तार से पढ़ें:

मंडी : जिला के जोगेंद्रनगर उप मंडल के अंतर्गत एहजु-बसाही सड़क में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग से भड़क गई। हादसा सोमवार करीब साढ़े 11 बजे के आस पास हुआ। घटना में भारतीय सेना में सेवारत सैनिक घायल हुआ है। जोगेंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा रोपड़ी कलैहड़ू पंचायत के लकेहरण गांव के पास हुआ। भारतीय सेना में सेवारत सैनिक अभिषेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार जो आजकल घर छुट्टी आया हुआ है। अपनी आल्टो कार HP29A 9562 में कलैहड़ू से जोगेंद्रनगर की ओर जा रहा था। लकेहरण के पास कार मोड़ काटते समय बेकाबू होकर करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में लुढक गई। जहां खाई में गाड़ी रुकते ही अचानक आग से भड़क गई। युवक ने मुस्तैदी से छलांग लगा कर जान बचाई।

SHO जोगेंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल सैनिक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।