HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

शादी समारोह में हुई फायरिंग में घायल चाचा की PGI में मौत

By Sandhya Kashyap

Published on:

पौत्री dead

Summary

कांगड़ा : थाना देहरा के तहत परागपुर के साथ लगते गांव लग बलियाणा में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल हुए लड़की के चाचा सुरेश कुमार की मौत हो गई है। बीते 26 जून सोमवार रात करीब नौ बजे बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी की ...

विस्तार से पढ़ें:

कांगड़ा : थाना देहरा के तहत परागपुर के साथ लगते गांव लग बलियाणा में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल हुए लड़की के चाचा सुरेश कुमार की मौत हो गई है। बीते 26 जून सोमवार रात करीब नौ बजे बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी की बरात पहुंची। बरात कलोहा से आई थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित सराय के पास शादी समारोह कि रस्म मिलनी का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी बीच दुल्हन का 19 साल का भाई अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल (एक नाली) बंदूक लाकर जश्न मनाने के लिए हवाई फायर करने लगा। इस दौरान वह डंगे पर खड़ा था। इसी बीच उसने दूसरा राउंड फायर करने के लिए कारतूस भरा। उसका पांव फिसल गया और गलती से ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े रमेश के चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधे में जा लगे।

उसे गंभीर हालत में देहरा स्थित सिविल अस्पताल ले गए। वहां से टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। दो जुलाई शनिवार रात को सुरेश कुमार (43) की मौत हो गई।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।