HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

नाहन : 19 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी महाराष्ट्र – मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : सिरमौर पुलिस ने 19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को नाहन पुलिस ने महाराष्ट्रा और मध्यप्रदेश से दबोचा। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। अब तक पुलिस तीन लोगों की गिरफ्तारी कर ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : सिरमौर पुलिस ने 19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को नाहन पुलिस ने महाराष्ट्रा और मध्यप्रदेश से दबोचा। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। अब तक पुलिस तीन लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार मामला मार्च 2021 का है। 4 मार्च 2021 को लाजिंद्र दत्त पुत्र आत्माराम निवासी गांव चौंरियां, डाकघर सुरला, तहसील नाहन ने पुलिस थाना में 19 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सेवा सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया।

टीम को इस मामले में पहली सफलता इसी साल 6 जनवरी को हाथ लगी। पुलिस टीम ने नासिक से एक आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया था। आरोपी से मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। इस मामले में दो अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई गई।

आरोपी से जानकारी जुटाने के बाद एक बार फिर इंस्पेक्टर सेवा सिंह की अगुवाई में टीम 23 जनवरी को मुंबई के लिए रवाना हुई जहां पुलिस ने प्रीतम रवि कुमार सोनी से नवी मुंबई में पूछताछ की। पता चला कि इस अपराध में अरविंद कुशवाह नाम का व्यक्ति भी शामिल हैं।

लिहाजा, पुलिस मुंबई से मध्यप्रदेश के भोपाल के लिए रवाना हुई, जहां अरविंद कुशवाह से पूछताछ की और ठगी के मामले में साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि अब तक मामले में तीन आरोपियों 21 वर्षीय चेतन पुत्र राजेश चौहान निवासी मरीमाता गेट भीमनगर, ओमार, नासिक महाराष्ट्रा, 31 वर्षीय प्रीतम पुत्र रवि कुमार निवासी विहाईद पावर हाउस, सिद्धार्थ नगर, जिला वर्धा महाराष्ट्रा और 33 वर्षीय अरविंद कुशवाह पुत्र कमलेश कुशवाह निवासी मकान नंबर 7, साई राम कलौनी सेमरा गेट चदावरा तहसील, जिला हजुर भोपाल, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने बताया कि मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी पाई जा रही हैं, जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही हैं। एसपी ने कहा कि यह मामला 19 लाख रुपये की ठगी का था, जिसमें शिकायतकर्ता ने स्वयं फोन पर अपने बैंक खातों की जानकारी आरोपियों से साझा की थी।