HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

चूड़धार के जंगल में भटके देहरादून के टूरिस्ट, सर्च ऑपरेशन में 5 घंटे बाद किए रेस्क्यू

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : देहरादून से चूड़धार पहुंचे दो टूरिस्ट करीब आठ घंटे से अधिक समय तक चूड़धार के घने जंगल में भटक गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक जंगल में रेस्क्यू अभियान चलाया। सोमवार आधी रात करीब दो बजे दोनों सैलानियों को रेस्क्यू किया गया। इन दिनों यात्रा ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : देहरादून से चूड़धार पहुंचे दो टूरिस्ट करीब आठ घंटे से अधिक समय तक चूड़धार के घने जंगल में भटक गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक जंगल में रेस्क्यू अभियान चलाया। सोमवार आधी रात करीब दो बजे दोनों सैलानियों को रेस्क्यू किया गया। इन दिनों यात्रा पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों चूड़धार की यात्रा पर पहुंचे।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले आशुतोष और रोहित लेखवर 12 मार्च को घूमने चूड़धार आए थे। शाम करीब चार बजे वह सराहं के रास्ते से वापस देहरादून लोट रहे थे। मगर चूड़धार के घने जंगल में रास्ता भटक गए। इन दोनों ने पुलिस से संपर्क साधने के भी प्रयास किया। मगर जंगल में नेटवर्क न होने के कारण उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ गई।

भटकते भटकते वह ऐसे स्थान पर पहुंच गए जहां पर नेटवर्क मिलने के बाद तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। स्थानीय लोगो के साथ पुलिस की टीम तुरंत चूड़धार के जंगल के लिए रवाना हुई। रात भर जंगल का चप्पा चप्पा छानने के बाद आधी रात को दोनों पर्यटको को जंगल से रेस्क्यू किया गया।

आशुतोष व रोहित ने बताया कि रास्ता भटक जाने के बाद वह घने जंगल में ऐसे स्थान पर पहुंच गए थे, जहां से उन्हें यह भी पता नहीं चल पा रहा था की वह किधर से आए है और कहां जाना है। वह ऐसी जगह फंस गए थे जहां न आगे को रास्ता था और नीचे ऊपर खतरनाक ढाक थे। सेलानियों ने बताया कि वह रात भर भूखे प्यासे भटकते रहे।