HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

स्वास्थय: आंखें कमजोर होते ही दुनिया फीकी पड़ जाती है। उम्र के साथ घटती रोशनी काफी तकलीफदायक हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों को तो शाम से ही दिखना काफी कम हो जाता है। मगर अब दिक्कत यह आ गई है कि जवानी में भी आंखें कमजोर होती जा रही हैं। बेकार ...

विस्तार से पढ़ें:

स्वास्थय: आंखें कमजोर होते ही दुनिया फीकी पड़ जाती है। उम्र के साथ घटती रोशनी काफी तकलीफदायक हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों को तो शाम से ही दिखना काफी कम हो जाता है। मगर अब दिक्कत यह आ गई है कि जवानी में भी आंखें कमजोर होती जा रही हैं।

बेकार लाइफस्टाइल और मोबाइल-लैपटॉप की वजह से आंखों पर प्रेशर बढ़ रहा है। जिसकी वजह से आंख से पानी निकलना, कम दिखना, आंखों पर चश्मा चढ़ना जैसी दिक्कत हो सकती है। आंखों का प्रेशर कम करने के लिए लोग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन डाइट में 10 फूड्स को शामिल करने से आपको इन आई ड्रॉप का कभी इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। आंखों के लिए फायदेमंद फूड्स के बारे में डाइटिशियन मनप्रीत ने जानकारी दी है।

डाइटिशियन मनप्रीत ने बताया कि आंखों के लिए बादाम बहुत अच्छा है। हर सुबह खाली पेट 5 भीगे बादाम खाने चाहिए। इनमें विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो इंफ्लामेशन घटाकर रोशनी बढ़ाता है। वहीं, दिन में 1 संतरा खाने से भी विटामिन सी मिलता है, जो आंखों के पास मौजूद खून की नसों को स्वस्थ रखता है।

हर शाम शकरकंद की चाट बनाकर खाएं, इसमें ड्राई आई और अंधेपन से लड़ने वाला बीटा कैरोटीन होता है। स्वस्थ आंखों के लिए गाजर जरूर खानी चाहिए। इसमें ल्यूटीन और बीटा कैरोटीन होते हैं, जो आंखों को डैमेज से बचाते हैं। आप शाम में गाजर का जूस पी सकते हैं।

सलाद, फल या स्मूदी में 1 चम्मच सूरजमुखी बीज डालकर खाएं। इसमें विटामिन ई होता है, जो बढ़ती उम्र में भी रोशनी कमजोर नहीं होने देता। इसके अलावा, हर सुबह मेथी का पानी पीएं। जो आंखों के लेंस को खराब नहीं होने देता। खाने में पालक शामिल करने से जिआक्सैंथिन मिलता है, जो उम्र के कारण रोशनी कमजोर होने से रोकता है। इसके अलावा, नाश्ते से पहले चुकंदर का रायता पीने से ल्यूटीन मिलेगा, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।

मटर आंखों को बीमारी व मोतियाबिंद से बचाती है और मूंगफली में भी आंखों को हेल्दी रखने वाला विटामिन ई होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !