HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

ताया ने 7 वर्षीय भतीजे पर किया दराट से हमला, बचाने आई मां को भी किया लहूलुहान

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पंजावर गांव में शुक्रवार सुबह एक बच्चे को उसी के ताया ने  दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिस समय व्यक्ति ने भतीजे पर दराट से हमला किया उस समय बच्चा घर पर अकेला था, बच्चे की मां किसी काम से घर से ...

विस्तार से पढ़ें:

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पंजावर गांव में शुक्रवार सुबह एक बच्चे को उसी के ताया ने  दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिस समय व्यक्ति ने भतीजे पर दराट से हमला किया उस समय बच्चा घर पर अकेला था, बच्चे की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। जब मां घर वापस पहुंची और अपने घायल बेटे को ले जाने लगी ती आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी दराट से वार से घायल कर दिया।

घायल बच्चे की पहचान 7 वर्षीय अंशित पुत्र नवीन कुमार और मां की पहचान बबीत धीमान पत्नी नवीन कुमार निवासी पंजावर के तौर पर हुई है।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुन पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद लोग तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए रीजनल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जबकि महिला का उपचार ऊना अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी ने बच्चे और मां पर हमला क्यों किया अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, घटना के बाद से गांव में माहौल तानवपूर्ण हो गया है।