HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सुपरस्टार Ajit Kumar ने सड़क किनारे जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी

By Sushama Chauhan

Updated on:

सुपरस्टार Ajit Kumar ने सड़क किनारे जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी

Summary

सुपरस्टार Ajit Kumar ने सड़क किनारे ही जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी

विस्तार से पढ़ें:

Ajit Kumar: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर Ajit Kumar का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर हालिया वीडियो में सड़क किनारे बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो उनकी बाइक राइड ट्रिप के दौरान का है।

सुपरस्टार Ajit Kumar ने सड़क किनारे जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी
सुपरस्टार Ajit Kumar ने सड़क किनारे जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी

तमिल फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले एक्टर Ajit Kumar की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा जाती हैं। एक्टर के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडियो पर वायरल होते रहते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर तमिल सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Ajit Kumar सड़क के किनारे खड़े बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं, वो भी किसी हलवाई के अंदाज में। 

Ajit Kumar ने बनाई शिद्दत से बिरयानी

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि Ajit Kumar ने सड़क के किनारे ही गैस जला रखी है। वो बड़े से भगोने में बिरयानी बना रहे हैं। उनके साथ ही कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई और लोग भी गैस चूल्हों पर बिरयानी बनाने में लगे नजर आ रहे हैं। अजीत दिलो-जान से बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं। अजीत का ये वीडियो देखने के बाद फैंस को हैरानी हो रही है। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इसकी खूब चर्चाएं भी हो रही हैं।  

बाइक ट्रिप से सामने आईं झलकियां

सामने आया Ajit Kumar का ये वायरल वीडियो उनकी बाइक ट्रिप के दौरान का है। इस ट्रिप के दौरान वो कई बार खाना बनाते दिखाई दिए। वो इन दिनों अपने दोस्तों के साथ खास पल बिता रहे हैं। वो जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। अजीत कुमार ने अपनी फिल्म शूटिंग से पहले ही ये ब्रेक लिया है। इस वीडियो के अलाव अजीत कुमार की कई तस्वीरें भी इस बाइक ट्रिप से सामने आई हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2023 में फिल्म ‘थुनिवू’ में नजर आए थे, जो खासा कमाल नहीं कर सकी थी। अब वह फिल्म Vidaa Muyarchi में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये भी पढ़ें

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !