HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पहाड़ी से गिरे पत्थर, माँ बेटी की मौत, दो घायल 

By Sandhya Kashyap

Published on:

पौत्री dead

Summary

भरमौर : मणिमहेश मार्ग पर हड़सर से तीन किलोमीटर ऊपर दोनाली नामक स्थान पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। मृतका कांगड़ा जिला के हारचक्कियां तहसील के लपियाणा गांव की ...

विस्तार से पढ़ें:

भरमौर : मणिमहेश मार्ग पर हड़सर से तीन किलोमीटर ऊपर दोनाली नामक स्थान पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। मृतका कांगड़ा जिला के हारचक्कियां तहसील के लपियाणा गांव की रहने वाली थी।

बहरहाल हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचा दिया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है।

जानकारी के अनुसार मणिमहेश जाते वक्त दोनाली में अचानक पहाड़ी से पत्थर बरस पड़े। इस दौरान रास्ते से गुजर रही 34 वर्षीय सोनू पत्नी गोगा राम निवासी लपियाणा तहसील हारचक्कियां और उसकी दस वर्षीय बच्ची अवंतिका समेत दो यात्री चपेट में आ गए। इससे सोनू देवी और उसकी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस बावत थाना भरमौर को सूचना मिलने पर पुलिस के नेतृत्व में होमगार्ड और पर्वतारोहण संस्थान का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को पैदल उठाकर हड़सर पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचा दिया है।

डीएसपी हैडक्वार्टर ने बताया कि घायलों की पहचान साहिल शर्मा पुत्र सुभाष चंद निवासी सलोली मोड जिला उना और 27 वर्षीय गणेश पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड नंबर पांच सुजानपुर तहसील जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया दिया है।

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डा. अंकित शर्मा ने बताया कि हादसे में दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now