HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

स्टोन क्रेशर संचालक विशाल कपूर ने रखा मानपुर देवड़ा क्रेशर विवाद मे अपना पक्ष

By अखण्ड भारत

Published on:

Summary

Stone crusher operator Vishal Kapoor kept his side in Manpur Deora crusher dispute

विस्तार से पढ़ें:

पांवटा साहिब के कुछ शरारती तत्व उनकी पत्नी को उकसा रहे हैं, वो उनका स्टोन क्रेशर हड़पना चाहते हैं:: क्रेशर संचालक विशाल कपूर

संजीव कपूर/पावटा साहिब: उपमंडल के मानपुर देवड़ा क्रेशर विवाद मामले में क्रेशर संचालक विशाल कपूर ने अपने ऊपर हुई शिकायत को लेकर पक्ष रखा है  उन्होंने बताया कि बतौर संचालक उन्होंने क्रेशर को अपनी मेहनत और खून पसीने की कमाई से लगाया है।जिसको लगाने मे उनकी पत्नी का कोई योगदान नहीं है। ओर सीमा कपूर गैर कानूनी तरीके अपनाकर क्रेशर क़ो बेचना चाहती है। स्टोन क्रेशर को कानूनी आदेशों के दायरे में चला रहे है।माननीय न्यायालय ने उनको संचालन की स्वीकृति दी है। जिसके तहत सीमा कपूर स्टोन क्रेशर को न बेच सकती है और न उसमें दखलंदाजी कर सकती है। बावजूद इसके सीमा कपूर आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है।

विशाल कपूर बताते है कि, स्टोन क्रेशर की लीज पत्नी सीमा कपूर के नाम करते ही पत्नी विवाद करने लगी है। 2 वर्ष पहले नालागढ़ से पावटा साहिब आने के बाद अपना सारा कारोबार पत्नी के नाम कर दिया लेकिन कारोबार पत्नी के नाम जाते ही पत्नी के सुर ओर तेवर दोनों बदल गए, मेरी पत्नी ने स्थानीय छुटभैया नेता, खनन व्यवसाय करने वाले लोगो के साथ मिलकर मुझे दोखा देने लगी है। ओर पत्नी के साथ मिलकर कारोबार हड़पना चाहते है। 

स्टोन क्रेशर संचालक विशाल कपूर ने रखा मानपुर देवड़ा क्रेशर विवाद मे अपना पक्ष

फोन पर हुई बात से जानकारी देते हुए विशाल कपूर ने बताया कि बेशक उनका जन्म लुधियाना में हुआ हो, ओर जो लोग मुझे भगोड़ा या बाहर से आया हुआ कह रहे हैं। वो अपनी जानकारी दुरस्त करें। मेरी माता हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी थी और शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी। मेरे पिता जी का प्राइवेट क्लिनिक था। मेरी शिक्षा हिमाचल प्रदेश में हुई है। मेरी पत्नी का हिमाचली कृषि प्रमाण पत्र होने के कारण जमीन उन्होंने पत्नी के नाम खरीदी थी। पत्नी के पास पहले कोई पैतृक संपत्ति नहीं थी। वो सिर्फ प्राईवेट फैक्टरी बद्दी में टी-सीरीज कंपनी में कार्यरत थी। जिसके सबूत मैंने कोर्ट में पेश किए है।

स्टोन क्रेशर संचालक विशाल कपूर ने रखा मानपुर देवड़ा क्रेशर विवाद मे अपना पक्ष

विशाल कपूर ने बताया कि उनके बच्चों का भविष्य खराब करने के लिए पांवटा साहिब के कुछ शरारती तत्व उनकी पत्नी को उकसा रहे हैं, वो उनका स्टोन क्रेशर हड़पना चाहते हैं, पत्नी काफी समय अलग रह रही है। तथा उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं । इसलिए तमाम प्रशासनिक अधिकारियों सहित जांच एजेंसियों से अपील रहेगी कि मामले मे सतर्कता से छानबीन करने की कृपा करें तथा मुझे ओर मेरे परिवार को शातीरों से बचाने की कृपा करें!

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.