HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पांच राज्यों में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के आकडे

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और मणिपुर राज्यों के विधानसभा चुनावों में कई राज्यों को नए मुख्यमंत्री मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री 3 दिसंबर को सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए हैं पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे समाने आएंगे। लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के नाम है, ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और मणिपुर राज्यों के विधानसभा चुनावों में कई राज्यों को नए मुख्यमंत्री मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री 3 दिसंबर को सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए हैं पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे समाने आएंगे। लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के नाम है, लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर एक ही वयक्ति के बने रहने का रिकॉर्ड मणिपुर के नाम है।

राजस्थान में सबसे अधिक लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड मोहनलाल सुखाड़िया के नाम है। कुल मिलाकर 16 साल 194 दिन तक मुख्यमंत्री बने थे ऐसा उन्होंने दो बार अलग अलग समय मुख्यमंत्री बन कर किया था। लगातार 12 साल 120 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे। प्रदेश में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री बनने का श्रेय भी उन्हीं के नाम है।

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन साल 2000 में हुआ था, जिसके बाद प्रदेश ने तीन मुख्यमंत्री देखे हैं। भारतीय जनतापार्टी के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लगातार 15 साल 10 दिन तक पद को संभाला था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का पांचवा साल पूरा करने वाले हैं।

मणिपुर में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने का श्रेय कांग्रेस के ओंकार इबोबी सिंह को जाता है जो लगातार 15 साल 11 दिन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। पांचों राज्यों में लगातार सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह, इस समय भाजपा में, लगातार छह साल से इस पद पर हैं।

तेलंगाना राज्य का गठन 2014 में हुआ था, पहले आंध्रप्रदेश और उससे पहले हैदराबाद स्टेट का हिस्सा था। 2014 में हुए चुनाव के बाद लगातार भारतीय राष्ट्रीय समिति पार्टी के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री रहे हैं। दो बार चुनाव जीतने के बाद वे 9 साल से भी ज्यादा समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

मध्यप्रदेश का गठन 1950 में हुआ था, मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक शासन करने को श्रेय वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। 16 साल 250 दिन से भी अधिक समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं लगातार सबसे लंबे समय तक प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी उन्हीं के नाम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !