HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिलाई (कंवर ठाकुर) : डाक्टर यशवंत सिंह परमार की धरती सिरमौर से प्रदेश कांग्रेस ने शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। शिलाई विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस मंडल शिलाई ने रोनहाट कस्बे में फूल मालाएं डालकर गर्मजोशी ...

विस्तार से पढ़ें:

शिलाई (कंवर ठाकुर) : डाक्टर यशवंत सिंह परमार की धरती सिरमौर से प्रदेश कांग्रेस ने शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। शिलाई विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस मंडल शिलाई ने रोनहाट कस्बे में फूल मालाएं डालकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा विश्रामगृह रोनहाट में नुक्कड़ जनसभा को संबोधित किया गया। 

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के युवाओं के लिए लगभग 680 करोड़ रुपए का स्टाटअप जनता के बीच लेकर जाएंगे। जिसमे लगभग 10 करोड़ रुपए हर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रखा गया है। युवाओं को आगे आने की प्रेरणा देंगे। तथा बीते चुनाव में जो गलतियां कांग्रेस पार्टी ने की है। वह गलतियां अब नहीं दोहराई जाएगी। 

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी युवाओं को साथ लेकर चुनाव में आगे  बढ़ेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। 

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार और नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि प्रदेश में एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर की दयनीय स्थिति हो गई है। किसानों बागवानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य नहीं मिल रहे है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगभग 70 हजार करोड़ का कर्जा प्रदेश की जनता पर हो गया है। और जब प्रदेश की सरकार ने किसी को प्रताड़ित करना होता है तो ईडी और सीबीआई की जांच बिठाई जाती है। 

प्रदेश में युवा अपने अधिकारों की बात नही उठा सकता है। आवाज उठाने वालों पर तरह तरह की जांच बिठाई जाती है। 

शिलाई विधानसभा की तरफ इशारा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उनकी संवेदनाएं गिरी खंड क्षेत्र के लोगों के साथ है। वह चाहते है कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार गिरी खंड क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के वादे को पूर्ण करें। और जो राजनेतिक खेल भाजपा के नेता खेल रहे है वह क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जनजातीय क्षेत्र की मांग बड़ी पुरानी मांग है। इसलिए केंद्र की सरकार को इसे निश्चित तौर पर पूर्ण करना चाहिए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश मुख्यमंत्री पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिलाई प्रवास के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री ने तहसील, सब तहसील, स्वास्थ्य अस्पताल, एसडीएम कार्यालय, स्कूल अपग्रेड, सड़क निर्माण, दर्जनों सामुदाईक भवन, सरकारी कार्यालयों सहित कई  घोषणाएं की है। जो कोरी घोषणाएं साबित हुई है। कई घोषणाओं में बजट नही आया है। तो कई घोषणाओं के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन ही उपलब्ध करवाई है। और कागजी दावों में दर्जनों खोखले दावे कर दिए है। 

क्षेत्र की जनता वर्तमान में भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। जबकि प्रदेश मुख्यमंत्री ने अपने पहले प्रवास के दौरान ही शिलाई को सिविल अस्पताल की घोषणा करके बजट का प्रावधान करने का वादा किया था। इसलिए जनता अब कोरी घोषणाओं के झांसे में नहीं आए वाली है। कांग्रेस पार्टी जो वादा करेगी उसे पूर्ण करके दिखाएगी। और दिखाया भी है। इसलिए शिलाई विधानसभा से युवा रोजगार संघर्ष यात्रा की शुरुआत करके प्रदेश के युवाओं के बीच कांग्रेस जा रही है। और प्रदेशव्यापी इस आंदोलन में प्रदेश सरकार की करनी व कथनी प्रदेश की युवा शक्ति के साथ जनता को बताने जा रही है।