HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sri Ram Navami : अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण, सूर्य किरणों ने रामलला का किया तिलक

By Alka Tiwari

Published on:

shri ram navami

Summary

Sri Ram Navami अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद आज अद्भुत नजारा देखने को मिला। Sri Ram Navami पर रामलला का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस भव्य और अद्भुत नजारे के देश ही नहीं दुनिया के हजारों लोगों गवाह बने। लोगों ने सूर्य तिलक के ...

विस्तार से पढ़ें:

Sri Ram Navami अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद आज अद्भुत नजारा देखने को मिला। Sri Ram Navami पर रामलला का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस भव्य और अद्भुत नजारे के देश ही नहीं दुनिया के हजारों लोगों गवाह बने। लोगों ने सूर्य तिलक के दौरान जयश्रीराम के जयकारे लगाए।

Sri Ram Navami

Sri Ram Navami अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण

अयोध्या राम मंदिर में Sri Ram Navami के अवसर पर रामलला के सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस पल के हजारों लोग साक्षी बने। लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ रामलला की मूर्ति के दर्शन किए। आज अयोध्या के साथ ही पूरे देश में उत्साह देखने लायक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2024: किसने लगाया 108 मीटर लम्बा छक्का, जानें इस सीजन किसने जड़ा सबसे दूर SIX

Sri Ram Navami तड़के से ही अयोध्या में लगी भीड़

आज सुबह तड़के से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सरयू के तट से लेकर राम पथ, धर्म पथ और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। तड़के 3.30 बजे से ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। ब्रह्म मुहुर्त में रामलला को दिव्य स्नान के बाद पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद रामलला को वस्त्र पहनाए गए।

Ramlala-Surya-Tilak

श्रीराम के ललाट पर सूर्य की किरणों ने किया अभिषेक

प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य की किरणें 12 बजकर 16 मिनट पर पड़ी। सूर्य की किरणों ने लगभग 5 मिनट तक रामलला का अभिषेक किया। इस पल को भारत के करोड़ों लोगों ने प्रसार भारती के माध्यम से घर बैठे ही लाइव देखा। भगवान राम का जन्मोत्सव लगभग 12 बजे के बाद मनाया गया। इस दौरान राम की पैड़ी ,राम मंदिर परिसर, सरयू तट, रामपथ, धर्मपथ के साथ ही जन्मभूमि पथ पर भी हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।