HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Solan में मनीष गर्ग ने किया नवनिर्मित ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. वेयरहाउस का लोकार्पण 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Solan : वेयरहाउस के निर्माण से ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. का किया जा सकेगा सुरक्षित भंडारण : मनीष गर्ग मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज Solan में 04  करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. वेयरहाउस का लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास मार्च, 2021 में ...

विस्तार से पढ़ें:

Solan : वेयरहाउस के निर्माण से ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. का किया जा सकेगा सुरक्षित भंडारण : मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज Solan में 04  करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. वेयरहाउस का लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास मार्च, 2021 में किया गया था।

Solan में मनीष गर्ग ने किया नवनिर्मित ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. वेयरहाउस का लोकार्पण 

मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ई.वी.एम. वेयरहाउस स्थापित किए जा रहे हैं ताकि विशिष्ट मापदण्डों के साथ ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. मशीनों को एक साथ एक स्थान पर सुरक्षित भंडारण किया सके। इससे न केवल मशीनों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करने में भी सुविधा प्रदान होगी।

उन्होंने कहा कि पहले ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. मशीनों को राजकीय महाविद्यालयों या स्कूल परिसरों में रखा जाता था और इस स्थिति में इन मशीनों के लिए सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षण संस्थानों के कमरों का लम्बे समय तक उपयोग होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

Solan में मनीष गर्ग ने किया नवनिर्मित ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. वेयरहाउस का लोकार्पण 

Also Read : Solan : 7 वर्षीय मासूम की सांप के काटने से हुई मौत 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त Solan मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकरी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण रवि भट्टी, तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now