HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

रंगडों के हमले से छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

ऊना : जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में बालन लेने गए छह लोगों पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। इनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। अन्य ...

विस्तार से पढ़ें:

ऊना : जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में बालन लेने गए छह लोगों पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। इनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। अन्य तीन का घर में ही उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार डोहक गांव के कुछ लोग बालन का इंतजाम के लिए गांव से कुछ दूरी पर थे।

इस बीच एक पेड़ में रंगडों का छत्ता बना हुआ था। इस पेड़ से बालन का इंतजाम करते हुए लोगों ने रंगडों के छत्ते पर ध्यान नहीं दिया और पेड़ में हलचल होने पर रंगडों ने हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन अधिक घायल होने पर इन्हें बंगाणा अस्पताल ले जाना पड़ा।

यहां से 70 वर्षीय गोपाल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों में 50 वर्षीय काडू राम, 14 वर्षीय कुबेर कालिया, निखिल, अभी जस्सल व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। उधर, डॉक्टर चेतन ने बताया कि एक व्यक्ति को रेफर किया है। जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है।