HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sirmaur पीडब्ल्यूडी कर्मी ने खुद को मारी गोली, मानसिक रूप से था परेशान 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Sirmaur : धौलाकुंआ उपमंडल में लेबर का काम करता था मृतक  Sirmaur में पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा, जहां उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, पुलिस ने ...

विस्तार से पढ़ें:

Sirmaur : धौलाकुंआ उपमंडल में लेबर का काम करता था मृतक 

Sirmaur में पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा, जहां उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sirmaur पीडब्ल्यूडी कर्मी ने खुद को मारी गोली, मानसिक रूप से था परेशान 

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में तैनात 52 वर्षीय राम किशन पुत्र माताराम निवासी कांडो कांसर ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मार दी। जैसे ही परिजनों ने घर के भीतर बंदूक के चलने की आवाज सुनी तो अचानक हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर जैसे ही परिजन कमरे की तरफ पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला।

परिजनों ने किसी अनहोनी के अंदेशे के चलते उस दरवाजे को तोड़ दिया। जैसे ही वह भीतर दाखिल हुए तो सामने रामकिशन की हालत को देख हक्के-बक्के रह गए। खून से लथपथ रामकिशन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Also Read : Sirmaur : आंज भोज के राजपुर में भारी बारिश के कारण दाना के समीप  मारसीद्ध देवता का मंदिर बहा 

Sirmaur : रेणुकाजी पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेजा।

बताया जा रहा है कि रामकिशन कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक कर्मचारी धौलाकुंआ उपमंडल में लेबर का काम करता था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sirmaur एसएसपी रमन कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।