HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sirmaur में भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापकों के पद 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Sirmaur : 01 अगस्त से 03 अगस्त तक होगी काउंसलिंग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला Sirmaur में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित शास्त्री के 16 पद व भाषा अध्यापकों के 10 पद भरे जाएगें। इन पदों के लिए काउंसलिंग 01 ...

विस्तार से पढ़ें:

Sirmaur : 01 अगस्त से 03 अगस्त तक होगी काउंसलिंग

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला Sirmaur में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित शास्त्री के 16 पद व भाषा अध्यापकों के 10 पद भरे जाएगें। इन पदों के लिए काउंसलिंग 01 अगस्त से 03 अगस्त, 2024 तक उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन, में होगी।

Sirmaur में भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापकों के पद 

उन्होंने बताया कि शास्त्री के 16 पदों में से 11 पद अनारक्षित है जबकि 3 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के भरे जाएंगे जिसके लिए काउंसिलिंग 01 अगस्त, 2024 को होगी।

उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा ने बताया कि भाषा अध्यापक के 6 पद अनारक्षित हैं जबकि 2 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों की  काउंसलिंग   02 व 03 अगस्त, 2024 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी।

Also Read : Sirmaur : सिरमौरी पारंपरिक परिधानों के सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ, डांगरू, ठोडा व मंदिरों के चिन्ह देंगे सिरमौरी संस्कृति को नई पहचान

अन्य जिलों से सम्बन्ध रखने वाले पात्र अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now