HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sirmaur : कोऑपरेटिव बैंक नौहराधार में 4 करोड़ 25 लाख का गबन, सहायक प्रबंधक पर लगे गबन के आरोप 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Sirmaur : खाताधारकों में गबन की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप   Sirmaur : कोऑपरेटिव बैंक नौहराधार में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक के सहायक प्रबंधक पर लोगों के खातों से लगभग 4 करोड़ रुपये 25 लाख का गबन के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है ...

विस्तार से पढ़ें:

Sirmaur : खाताधारकों में गबन की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप  

Sirmaur : कोऑपरेटिव बैंक नौहराधार में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक के सहायक प्रबंधक पर लोगों के खातों से लगभग 4 करोड़ रुपये 25 लाख का गबन के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और गबन की राशि और अधिक बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Sirmaur : कोऑपरेटिव बैंक नौहराधार में 4 करोड़ 25 लाख का गबन, सहायक प्रबंधक पर लगे गबन के आरोप 

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बैंक प्रबंधन ने उक्त कर्मचारी को निलंबित कर शिमला मुख्यालय भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Also read : Sirmaur : सरांहा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 और आंगनवाड़ी सहायिका के 10 पद भरे जायंगे

उधर, बैंक के खाताधारकों में गबन की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। लोग अपनी एफडी की रसीदें लेकर बैंक पहुंच रहे हैं और अपनी एफडी चेक करवा रहे हैं। कई लोगों के एफडी खाते से लाखों रुपये का गबन हुआ है। 

बताया जा रहा है कि कई खातों का बैलेंस जीरो हो गया है। जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे ने बताया कि 3 अगस्त को बैंक में गड़बड़ी की सूचना मिल गई थी। 8 अगस्त को मामला पूरी तरह से संज्ञान में आया। उसके बाद जांच शुरू की गई और मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है।

Sirmaur जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंक के ही एक जिम्मेदार कर्मचारी ने फेक खाते बनाकर लगभग 4 करोड़ का गबन किया है। उन्होंने बताया कि छानबीन अभी जारी है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बैंक में जमा लोगों का पैसा नहीं डूबेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। छानबीन में अभी दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now