HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sirmaur के जमाई है विनोद सुल्तानपुरी, जमाई को दे पूरा समर्थन, हरिपुरधार मेले में बोले CM

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Sirmaur : भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने आपदा प्रभावितों के जख्मों पर नहीं लगाया मरहम हरिपुरधार (Sirmaur) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद भाजपा नेताओं ने रुकवाई। हिमाचल विरोधी भाजपा नहीं चाहती थी कि कांग्रेस ...

विस्तार से पढ़ें:

Sirmaur : भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने आपदा प्रभावितों के जख्मों पर नहीं लगाया मरहम

हरिपुरधार (Sirmaur) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद भाजपा नेताओं ने रुकवाई। हिमाचल विरोधी भाजपा नहीं चाहती थी कि कांग्रेस सरकार प्रभावित परिवारों को फिर से बसा सके। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का पैकेज देकर 22000 परिवारों को फिर से बसाया।

Sirmaur के जमाई है विनोद सुल्तानपुरी, जमाई को दे पूरा समर्थन, हरिपुरधार मेले में बोले CM

मुख्यमंत्री ने Sirmaur जिला के हरिपुरधार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वह यहां लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में मतदान की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया। वह Sirmaur के रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों का दुख दर्द जानने नहीं पहुंचे।

Also Read : Sirmaur : हरिपुरधार “माँ भंगायणी मेला” मनोरंजन, आस्था का प्रतीक, हजारों लोगों के बीच मुख्यमंत्री 5 मई को करेंगे मेले का समापन

उन्होंने न तो संसद में हिमाचल की आवाज उठाई न ही विशेष राहत पैकेज देने के लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को कोई चिट्ठी लिखी। हमें केंद्र से आपदा से निपटने के लिए एक पैसे की मदद नहीं मिली। मुख्यमंत्री के नाते मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय नेताओं से मिला। गुजरात के भुज व उत्तराखंड की तर्ज पर हमने विशेष राहत पैकेज मांगा, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। अब भाजपा नेता चुनाव में राजनीतिक रोटियां सेंकने आ गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जनता के हाथ में सीधा पैसा नहीं पहुंच रहा था। सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा ने बिना बजट की अंधाधुंध घोषणाएं की। सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ। कांग्रेस सरकार ने भाजपा के भ्रष्टाचार के चोट दरवाजों को बंद कर एक साल में 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। मैंने जनता का पैसा लुटने से बचाया जिससे कई नेता व अफसर नाराज हुए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह विधायक बिकने के बाद एक महीना हिमाचल ही नहीं आये। उनकी पैसों की किस्तें पेंडिंग थीं, उनके लिए भाजपा नेताओं के साथ हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली घूम रहे थे। अयोग्य घोषित होने पर उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की जनता के स्वाभिमान की लड़ाई है।

Sirmaur के जमाई है विनोद सुल्तानपुरी, जमाई को दे पूरा समर्थन, हरिपुरधार मेले में बोले CM

प्रदेश की जनता कांग्रेस व शिमला संसदीय क्षेत्र के मतदाता विनोद सुल्तानपुरी को वोट देकर जिताएं, जिससे केंद्र सरकार व देश में यह संदेश जाए कि हिमाचल में धनबल की राजनीति नहीं चलने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद के ससुराल Sirmaur के रेणुका विधानसभा क्षेत्र में हैं, इसलिए जमाई को पूरा समर्थन दें। 

इस दौरान विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, विधायक अजय सोलंकी, दयाल प्यारी, तपिन्द्र चौहान, यशपाल चौहान, तेजिंदर कमल, मित्तर सिंह तोमर, बृज राज ठाकुर, दलीप चौहान, ओपी ठाकुर, प्रदीप सूर्या, अनिल शर्मा व अजय भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।