HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sirmaur प्रशासन का दो महिला अमेरिकी नागरिकों के चूड़धार से सफल रेस्क्यू के लिए अमेरिकी दूतावास ने जताया आभार

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Sirmaur प्रशासन को भेजा प्रशस्ति पत्र नाहन, 05 जून : नई दिल्ली स्थित यू.एस.ए. अंबेसी (अमेरिकी दूतावास) द्वारा गत 11 मई को चूड़धार में फंसे भारतीय मूल की दो महिला अमेरिकी नागरिकों के सफल एयर लिफ्ट के लिये Sirmaur जिला प्रशासन का आभार जताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ...

विस्तार से पढ़ें:

Sirmaur प्रशासन को भेजा प्रशस्ति पत्र

नाहन, 05 जून : नई दिल्ली स्थित यू.एस.ए. अंबेसी (अमेरिकी दूतावास) द्वारा गत 11 मई को चूड़धार में फंसे भारतीय मूल की दो महिला अमेरिकी नागरिकों के सफल एयर लिफ्ट के लिये Sirmaur जिला प्रशासन का आभार जताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

Sirmaur प्रशासन का दो महिला अमेरिकी नागरिकों के चूड़धार से सफल रेस्क्यू के लिए अमेरिकी दूतावास ने जताया आभार

अमेरिकी दूतावास द्वारा उपायुक्त Sirmaur को भेजे गये आभार एवं प्रशस्ति पत्र में दो अमेरिकी नागरिकों की जान बचाने के लिए Sirmaur प्रशासन का आभार जताया गया है। 

उपायुक्त Sirmaur सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में अमेरिकी दूतावास से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सांझा करते हुए प्रदान की।

Also Read : Sirmaur : संगड़ाह में ड्यूटी पर जाते हुए अध्यापक की ढांग में गिरने से मौत 

सुमित खिमटा ने बताया कि गत 11 मई को भारतीय मूल की दो अमेरिकी पर्वतारोही  (ट्रकरों) के चूड़धार के ‘‘तीसरी’’ में फंसे होने की सूचना मिलने पर अमेरिकी नागरिक अभय सोनावाले और सोनिया रतन को भारतीय वायु सेना के दो चीता हेलीकाप्टरों के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sirmaur प्रशासन का दो महिला अमेरिकी नागरिकों के चूड़धार से सफल रेस्क्यू के लिए अमेरिकी दूतावास ने जताया आभार

सुमित खिमटा ने कहा कि स्पाईनल इंजुरी से घायल अमेरिकी नागरिक सोनिया रतन  के परिवार द्वारा उनके रेस्क्यु में आये खर्च को वहन करने सम्बन्धी आग्रह प्राप्त हुआ है जिसे प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के समक्ष रखा जायेगा।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार, एसडीएम नाहन सलीम आजम, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।