HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Shimla : दृष्टिहीन संघ ने सचिवालय के बाहर दिया धरना, 1 घंटे तक किया चक्का जाम

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Shimla : पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप Shimla : मंगलवार को राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने एक बार फिर बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान संघ ने करीबन 1 घंटे चक्का जाम भी किया। इस दौरान यहां यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने उन्हें सड़क से ...

विस्तार से पढ़ें:

Shimla : पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

Shimla : मंगलवार को राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने एक बार फिर बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान संघ ने करीबन 1 घंटे चक्का जाम भी किया। इस दौरान यहां यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्का-मुक्की भी हुई।

दृष्टिहीन संघ पिछले एक साल से बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर Shimla में ही क्रमिक अनशन पर बैठा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया।

Shimla : दृष्टिहीन संघ ने सचिवालय के बाहर दिया धरना, 1 घंटे तक किया चक्का जाम

हालांकि मामले पर कई बार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, लेकिन इसके कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आए। ऐसे में संघ ने अब सचिवालय के नजदीक ही डेरा जमाया हुआ है। संघ के अध्यक्ष शोभू राम का कहना है कि जब तक लिखित में उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक हर रोज अब सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम होगा।

Also read : Shimla में 30 सितम्बर को विभिन्न श्रेणी के 461 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है। उन्हें धरने पर बैठे हुए एक साल होने वाला है। मुख्यमंत्री उनसे बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वह मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री उनसे नहीं मिले।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी। उन्हें लिखित में सरकार से जवाब चाहिए। राजेश ठाकुर का आरोप है कि पुलिस उनके एक सदस्य को जबरन उठाकर ले गई और पुलिस धमकाने का काम कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now