HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सीमा हैदर: मामले में सचिन के दो रिश्तेदार गिरफ्तार, जानिए क्या हैं आरोप?

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों युवक सचिन मीणा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इनको फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन दोनों के पास ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों युवक सचिन मीणा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इनको फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 15 फर्जी आधार कार्ड और तीन लैपटॉप भी बरामद किए हैं। साथ ही आधार कार्ड बनाने वाले डिवाइस भी बरामद हुए हैं। पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

जांच कर रही पुलिस ने बुलंदशहर से पवन कुमार और पुष्पेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 15 फर्जी आधार कार्ड और तीन लैपटॉप बरामद हुए हैं। पुलिस लैपटॉप का पूरा डाटा खंगाल रही है।

क्या हैं आरोप?

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी जन सेवा केंद्र की दुकान चलाते हैं, जहां ये आधार कार्ड, पैन कार्ड, सरकारी फॉर्म भरने जैसे काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों में बदलाव के लिए सचिन और सीमा इनके पास आए थे। कुछ पैसों की एवज में इन्होंने उनके दस्तावेजों में बदलाव किए थे।

राजपूत समाज में सीमा हैदर के खिलाफ गुस्सा

सीमा हैदर का ठकुराइन के नाम से पुकारे जाने के कथित वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है। राजपूत उत्थान सभा ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कहा कि सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह खुद को सीमा ठाकुर या ठकुराइन के नाम से पुकारे जाने की इच्छा जता रही है। इस बात पर राजपूत समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर को ठकुराइन शब्द प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !