HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सलमान खान ने दायर किया मानहानी मुकदमा, केआरके को सिविल कोर्ट की फटकार

By Kanwar Thakur

Updated on:

Summary

अखण्ड भारत (दिल्ली):- सलमान खान द्वारा केआरके के खिलाफ दायर मानहानि याचिका में अंतरिम आदेश जारी कर दिए है। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने फेसला सुनाते हुए कहा कि सम्मान और प्रतिष्ठा व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है। केआरके को सलमान खान के खिलाफ ...

विस्तार से पढ़ें:

अखण्ड भारत (दिल्ली):- सलमान खान द्वारा केआरके के खिलाफ दायर मानहानि याचिका में अंतरिम आदेश जारी कर दिए है। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने फेसला सुनाते हुए कहा कि सम्मान और प्रतिष्ठा व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है। केआरके को सलमान खान के खिलाफ किसी भी प्रकार की वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार केआरके अब सलमान खान, उनके परिवार, निर्देशक, शेयर होल्डर व सलमान खान की कंपनी के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बात नहीं कर सकता।

सलमान खान से अभद्रता करने के बाद काफी दिनों से कमाल राशिद खान सुर्खियों में बने हुए थे। केआरके ने सोशल मिडिया पर विडियो अपलोड कर सलमान खान व फिल्म पर आपतिजनक टिप्पणी की थी तथा हाल ही मे रिलीज सलमान खान की नई फिल्म ‘राधे’ का भी निगेटिव रिव्यू किया था। केआरके ने सलमान पर कई सारे व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान व उनकी टीम ने केआरके पर सिटी सिविल कोर्ट मे मानहानि का केस दर्ज कर दिया था।