HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

RSVN शिलाई के सात मेधावी छात्रों को मिले लेपटॉप, किया सरकार का धन्यवाद

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिलाई : प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों मेधावियों को चार साल बाद लैपटॉप मिले। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को प्रदेश के 55 स्थानों पर लैपटॉप दिए गए।  मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विधानसभा ...

विस्तार से पढ़ें:

शिलाई : प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों मेधावियों को चार साल बाद लैपटॉप मिले। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को प्रदेश के 55 स्थानों पर लैपटॉप दिए गए।

 मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में पहली बार मेधावियों को लैपटॉप दिए हैं।

विधानसभा के आरएसवीएन हाई स्कूल शिलाई के सात मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा लेपटॉप दिए गए है। 2019 बेच के प्रज्ववल तोमर, शिवानी, साक्षी, व शिवानी सामटा तथा 2020 बेच के विवेक राणा, अंजली चौहान व गोविंद को प्रदेश सरकार से दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए लेपटॉप मिले हैं, 2020 मे आरएसवीएन की छात्रा अंजली ने दसवीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

आरएसवीएन प्रधानाचार्य शूरवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मेधावियों को लेपटॉप बांटे है, जिसमे आरएसवीएन के भी सात छात्रों ने भी सम्मान पाया है, प्रदेश के अंदर आरएसवीएन शिलाई का नाम रोशन करने पर छात्रों के माता-पिता के साथ साथ पूरा स्टाफ गौरव महसुस कर रहा है, उन्होंने समस्त स्टाफ की तरफ से इन मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा आगे क्षेत्र में साथ पूरे प्रदेश का नाम ऊँचा करें, ऐसा आशीर्वाद दिया है।

सम्मानित छात्रों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है, उन्होंने बताया कि माता-पिता व अध्यापकों के आशीर्वाद से संभव हो पाया है, तथा भाविष्य में विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करने की इच्छाएं जाहिर की है।